Advertisement
दिल्ली–NCR में दमघोंटू हवा: दिसंबर की शुरुआत से एक्यूआई ‘बेहद गंभीर’, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

नोएडा में भी 1 दिसंबर से लेकर 7 दिसंबर तक पीएम 2.5 के स्तर लगातार ‘लाल’ श्रेणी में रहे। जिनमें 1 दिसंबर – 321, 2 दिसंबर – 393, 3 दिसंबर – 365, 4 दिसंबर – 308, 5 दिसंबर – 339, 6 दिसंबर – 344 और 7 दिसंबर को एक्यूआई– 317 दर्ज किया गया है। नोएडा में आज दर्ज किया गया एक्यूआई सेक्टर-125 – 348, सेक्टर-62 – 300, सेक्टर-1 – 345, सेक्टर-116 में – 345 दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मौजूदा स्तर की हवा दमा के मरीजों के लिए अत्यंत खतरनाक है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जोखिमपूर्ण है और लंबे समय तक एक्सपोजर पर फेफड़ों में संक्रमण और सांस की गंभीर दिक्कत पैदा कर सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




