Advertisement
सुधाकर स्मृति पत्रकार प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को

पत्रकार प्रतिभा सम्मान के लिए उदयपुर संभाग के पत्रकार साथियों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान सहित कुल 11 श्रेणियों में कलमकारों के चयन के लिए समिति का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सहित प्राप्त प्रविष्टियों में से पत्रकार प्रतिभाओं के पुरस्कार के लिए चयन के साथ पांच अन्य पत्रकारों को भी उनकी बेहतर प्रविष्टियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सुधाकर पीयूष स्मृति मंच की श्रीमती रेखा पीयूष ने बताया कि सुधाकर पीयूष का एक वर्ष पूर्व स्वर्गवास हुआ। वे संगीत कला के क्षेत्र के जाने-माने हस्ताक्षर होने के साथ लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे। वे जार संगठन के भी वरिष्ठ सदस्य थे। वे हमेशा से चाहते थे कि विभिन्न विधाओं की पत्रकारिता में उभरती कलम का सम्मान किया जाए। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए परिवार और जार उदयपुर टीम ने यह प्रयास किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


