Sudden fire in bus in Vijayawada, Andhra Pradesh, 60 passengers narrowly left-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे 60 यात्री

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 12:29 PM (IST)
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे 60 यात्री
विजयवाड़ा । आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सरकारी सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे का शिकार होने से कम से कम 60 यात्री बाल-बाल बचे। घटना शुक्रवार सुबह कृष्णा जिले के वेंत्रप्रगड़ा के पास की है। आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस छात्रों सहित 60 यात्रियों के साथ गुडीवाड़ा से विजयवाड़ा जा रही थी। बस के इंजन में अचानक आग लग गई। धुंआ देख ड्राइवर ने बस को रोका और यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। पूरी बस में आग लगने से पहले सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, बस पूरी तरह जलकर खाक हो जाने के कारण यात्रियों ने अपना सामान खो दिया। उनमें से कुछ नकद, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान शामिल थे।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement