Sudden death of farmer working on farm in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेत पर कार्य कर रहे किसान की अचानक मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 3:52 PM (IST)
खेत पर कार्य कर रहे किसान की अचानक मौत
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के गांव कसौदा में खेत पर कार्य कर रहे एक किसान की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र का कसौदा निवासी प्रेम सिंह अपने खेत पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक जमीन पर लड़खड़ाकर गिर पड़ा। यह सब खेत से लगे घर की छत पर खेत रहे बच्चे ने देख लिया। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। जिस पर प्रेम सिंह के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सेवर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच मृतक के शव का जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंपा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement