जयपुर। रामानुजाचार्य सहस्त्राब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हैदराबाद से तीन माह पूर्व रवाना हुआ समता यात्रा रथ छोटीकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में रामानुजाचार्य की शिक्षाओं का प्रचार करने निकला। गुरुवार को समता रथ यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय हिन्दू एकता मंच के राष्ट्रीय महामंत्री बसन्त सिंह गहलोत के नेतृत्व में लोगों ने रामानुज के दर्शन किए और स्वामी फलाहारी महाराज का स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर परिसर में राष्ट्र की सुख समृद्धि व विश्व शान्ति के लिए फलाहारी महाराज एवं महन्त अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुदर्शन यज्ञ का किया गया ।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें