Submit documents by September 22, traders with provisional GST ID told-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रोविजनल GST ID वाले व्यापारियों को 22 सितंबर तक की मोहलत

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 7:33 PM (IST)
प्रोविजनल GST ID वाले व्यापारियों को 22 सितंबर तक की मोहलत
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत प्रोविजनल (अनंतिम) पंजीकरण कराने वाले व्यापारियों को संबंधित दस्तावेज जमा कराने के लिए 22 सितंबर तक का वक्त दिया गया है ताकि वे पंजीकरण हासिल कर सकें। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया, जिन लोगों के पास पीआईडी है वे पंजीकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए जीएसटीएन पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन महीनों का वक्त दिया गया है, जो आवश्यक रूप से 22 सितंबर या उससे पहले पूरा हो जाना चाहिए। इसमें कहा कि अनंतिम तौर पर वे उनको मिले पीआईडी के आधार पर कर चालान (टैक्स इनवायस) जारी कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों के पास पीआईडी है और जिन्होंने कंपोजिसन स्कीम चुना है, उन्हें इस संदर्भ में जीएसटीएन के निर्धारित फार्म में यह विकल्प चुनकर 21 जुलाई तक या इससे पहले जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement