Subhash Chandra Executive Vice Chairman Clean India Mission in Rohtak Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाईकर्मियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है सरकार

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 3:28 PM (IST)
सफाईकर्मियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है सरकार
रोहतक। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उनकी समस्याओं के निवारण हेतु शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया जाएगा। वाईस चेयरमैन आज स्थानीय सिंचाई विश्राम गृह में प्रदेशभर से आए सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुन रहे थे। ग्रामीण एवं शहरी सफाई संगठनों के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम 20 हजार रूपए वेतन व जोखिम भत्ता देने, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पंचायत प्रतिनिधियों से मुक्त करने, कार्य करते समय मृत्यु होने पर दस लाख रूपए मुआवजा देने, पीएफ व ईएसआई का लाभ देने, अनाज खरीदने हेतु ब्याज मुक्त ऋण देने तथा नि:शुल्क सफाई औजार प्रदान करने जैसी समस्याएं वाईस चेयरमैन के समक्ष रखीं। वाईस चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा सरकार की सोच है कि अंत्योदय व गरीब व्यक्ति को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ मिलें और वह आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी सुदृढ़ बनें। इसीलिए सबका साथ-सबका विकास लेकर चल रही सरकार ने गरीब समाज की भलाई के लिए 108 जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की है।
वाईस चेयरमैन ने कहा कि सफाई के कार्य में लगे हुए लोगों का जीवन स्तर सुधारने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गत दिनों नगरपालिका, नगरपरिषद के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हुए सफाई कर्मचारियों का भी वेतन बढ़ाने के साथ-साथ वर्दी एवं अन्य भत्ते बढ़ाने का भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को और अधिक गति प्रदान करने के लिए बेहतर ढंग से कार्य करें। इस मिशन को सरकारी न मानते हुए सामाजिक मिशन बनाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement