Subdivision level public hearing will be held on Thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को होगी आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2023 7:21 PM (IST)
उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को होगी आयोजित
बीकानेर । उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे से सभी उपखंड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों तथा प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी को किसी एक ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना होगा। वहीं जनसुनवाई के दौरान संपर्क पर लंबित प्रकरणों तथा परिवादियों को बुलाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा वीसी के माध्यम से जनसुनवाई की समीक्षा की जाएगी। उल्लखेनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति माह के पहले गुरुवार को ग्राम पंचायत, दूसरे गुरुवार को उपखंड तथा तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement