khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 1:59 PM (IST)
जयपुर।महारानी गर्ल्स कॉलेज के एनीबिसेंट हॉस्टल में हुई 18 वर्षीय कोमल प्रजापत के आत्महत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को जहां एक ओर कॉलेज की छात्राओं ने वॉर्डन पर लगे आरोपों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वहीं इस मामले को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्धार पर एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों ने हॉस्टल की चीफ वॉर्डन और कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।