Students, security forces clash in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K: कठुआ पीडि़ता के लिए न्याय की मांग, छात्रों-सुरक्षा बलों के बीच झड़प

khaskhabar.com: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 2:30 PM (IST)
J&K: कठुआ पीडि़ता के लिए न्याय की मांग, छात्रों-सुरक्षा बलों के बीच झड़प
श्रीनगर। घाटी में प्रशासन द्वारा अधिकतर कॉलेज और स्कूल बंद कराए जाने के बावजूद जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।  कठुआ दुष्कर्म व हत्या पीडि़ता के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्र चादूरा और पनजान इलाकों में सुरक्षा बलों से भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। इसी दौरान एक लडक़ी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव  से घायल हो गई। लडक़ी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने कहा, ‘‘गंभीर चोट होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।’’प्रशासन ने सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में उच्च माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।  जम्मू के हीरानगर इलाके में जनवरी माह में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या किए जाने के बाद से कश्मीर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement