Students enthusiastically participated in an awareness program, poster competition, rally, and seminar organized on World Ozone Day.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व ओज़ोन दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली और संगोष्ठी में विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी

khaskhabar.com: बुधवार, 17 सितम्बर 2025 2:08 PM (IST)
विश्व ओज़ोन दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली और संगोष्ठी में विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी
जोधपुर। विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर (ग्रामीण) के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दयालपुरा (फलोदी) एवं जे.आई.ई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी जोधपुर ग्रामीण जगदीश चौधरी ने बताया कि दयालपुरा स्थित विद्यालय में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजकरण ने विद्यार्थियों को ओज़ोन परत के महत्व, इसे सुरक्षित रखने के उपायों तथा पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी के विषय में जानकारी दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों को ओज़ोन संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई गई। इसी क्रम में जे.आई.ई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर में संगोष्ठी एवं प्रस्तुतीकरण का आयोजन हुआ। राज्य मंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी दीपक ओझा एवं सहायक पर्यावरण अभियंता कुणाल खत्री ने ओज़ोन परत के क्षरण के कारणों, उसके प्रभावों और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी एवं विचार-विमर्श सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement