Students enthusiasm for students elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्राओं में उत्साह

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 अगस्त 2018 2:22 PM (IST)
छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्राओं में उत्साह
बाराँ। 31 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बाराँ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में चुनाव के प्रति छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। छात्राएं छात्र संघ चुनाव में मतदान करने के लिए महाविद्यालय परिसर में पहुचकर अपनी कॉलेज की पहचान पत्र तैयार कराती हुई दिखाई दी। कॉलेज आईडी बनाने में होने वाली कड़ी मशक्त के बावजूद भी छात्राएं पहचान पत्र बनवाने में जुटी रही। महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही छात्राओ का तांता लगा रहा है। छात्राओं को पहचान पत्र बनवाने में हो रही परेशानी को लेकर प्रत्याक्षियों के समर्थक छात्राओं की मदद करती हुई दिखाई दी। मतदान के प्रति विशेष तौर पर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेनी वाली छात्राओं में उत्साह देखते ही बनता है इन छात्राओं का कहना है कि उनके जीवन का यह पहला मतदान है और वो इसे गवाना नही चाहती। कॉलेज प्रशाशन द्वारा भी कोई छात्र मतदान से वंचित ना रहे इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है। यहां आई डी कार्ड बनवाने के लिए अलग अलग एक खिडकि खोली गई है, जहां छात्राएं अपनी रसीद दिखाकर आई डी कार्ड बनवा सकती है। कॉलेज प्रशाशन द्वारा फर्जी मतदान को रोकने के लिए काफी सतर्कता बरती हुई है किसी भी छात्रा को दुबारा आई कार्ड ओर गलत आईडी कार्ड जारी ना हो और इसके लिए पूरी जांच पड़ताल कर आई कार्ड वितरित किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement