Students disagree with the abolishment of a student admission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक छात्र के एडमिशन निरस्त को लेकर छात्रों का हंगामा

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 11:11 PM (IST)
एक छात्र के एडमिशन निरस्त को लेकर छात्रों का हंगामा
अजमेर। भगवंत यूनिवर्सिटी में मंगलवार को छात्रों ने एक छात्र के एडमिशन निरस्त को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इसे लेकर देनप कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने प्रशासन के साथ धक्कामुक्की भी की। बाद में मौके पर पहुंची क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया और हंगामा करने वाले दस छात्रों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने की मांग की। इन्होंने साफ तौर पर कहा कि श्रीनाथ देनप जिलाध्यक्ष पद का दावेदार है और एक अन्य दावेदार के कहने पर उनके एडमिशन को रद्द किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement