Students desiring to study at university will get admission as transgender-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्वविद्यालय में पढ़ने के इच्छुक किन्नरों को ट्रांसजेंडर के रुप में प्रवेश मिलेगा

khaskhabar.com: बुधवार, 31 मई 2017 10:39 PM (IST)
विश्वविद्यालय में पढ़ने के इच्छुक किन्नरों को ट्रांसजेंडर के रुप में प्रवेश मिलेगा
रोहतक। प्रदेश में पहली बार विश्वविद्यालयों के दाखिले में ट्रांसजेंडर को भी दाखिला लेने का हक मिल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए एमडीयू ने दाखिला प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर का भी विकल्प शामिल किया है। अभी तक एमडीयू के दाखिले में सिर्फ पुरूष और महिला के ही काॅलम में इन्हें दाखिला लेना पडता था, लेकिन अब आदेशों के बाद इन्हें भी राहत मिल गई है। हालांकि किन्न्रों की संख्या कम होने के चलते पढाई में अनुपात कम ही रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल 2014 के अपने फैसले में निर्णय लिया था कि ट्रांसजेंडर को तीसरी श्रेणी के लिंग में रखा जाये। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब किन्नरों को तीसरी लिंग की श्रेणी में जगह मिल गई है। इसकी पालना करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविधालय ने भी सत्र 2017-2018 के प्रवेश फार्म में ये प्रावधान डाला है। अब दाखिला फार्म में 3 लिंग होंगे। अब वे दाखिला फार्म में अपना सैक्स ट्रांसजेंडर लिख सकेगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement