Students demonstrated with demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2023 4:44 PM (IST)
छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
जयपुर। बुधबार को राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रनेता मनोज ताखर के नेतृत्व में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सेकड़ो छात्राएं मुख्यद्वार पर एकत्रित होकर कुलपति सचिवालय पहुँचे। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार एवं कुलपति सचिवालय के बाहर छात्र नेता मनोज ताखर के नेतृत्व में सत्र 2022-23 की परीक्षा में 50% पाठ्यक्रम, नवनिर्मित लाइब्रेरी को जल्द से जल्द शुरू करने एवं रिवेल में पास हुए छात्रों की सप्लीमेंट्री एग्जाम फॉर्म फीस वापस लौटाने को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। छात्र नेता मनोज ताखर ने बताया कि इन सब मांगों को लेकर हमारी मुलाकात कुलपति से हुई। एवं सभी मांगों पर गहन एवं विस्तृत चर्चा हुई। जिस में नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन को इसी महीने के अंदर-अंदर शुरू करने, सप्लीमेंट्री फॉर्म फीस वापस लौटने पर पूर्ण रूप से सहमति बनी। साथ ही हमारी मुख्य मांग 50% पाठ्यक्रम को लेकर थी जिस पर उन्होंने इस मामले को एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में रखकर 2 दिन के अंदर-अंदर निर्णय देने का आश्वासन सकारात्मक दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement