Students boycotted exams due to violence in jnu campus Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU : परीक्षा में नहीं बैठे छात्र-छात्राएं, प्रशासन पर लगाया सुरक्षित माहौल देने में नाकाम रहने का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जनवरी 2020 2:32 PM (IST)
JNU : परीक्षा में नहीं बैठे छात्र-छात्राएं, प्रशासन पर लगाया सुरक्षित माहौल देने में नाकाम रहने का आरोप
वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वीसी एम. जगदेश कुमार ने जेएनयू में विरोध पर बैठे छात्रों को वारदात की जड़ करार दिया है। वीसी का कहना है कि मौजूदा स्थिति तब शुरू हुई, जब विरोध कर रहे छात्र हिंसक हो गए और उन्होंने अन्य छात्रों को फॉर्म भरने से रोका। वीसी के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र उन छात्रों को भी रोक रहे थे, जो किसी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे। इन छात्रों ने सर्वर रूम को क्षति पहुंचाई और बहुत से छात्रों को शीतकालीन सेमेस्टर का पंजीकरण नहीं करवाने दिया। गौरतलब है कि फीस वृद्धि के खिलाफ जेएनयू में छात्र लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इन छात्रों ने शीतकालीन सत्र के लिए अपना पंजीकरण भी नहीं करवाया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement