Students at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya Learn Techniques of Yoga and Pranayama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए योग और प्राणायाम के गुर

khaskhabar.com: बुधवार, 25 नवम्बर 2026 4:21 PM (IST)
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए योग और प्राणायाम के गुर
-‘योगा फॉर एवरीडे एंड एवरीवन’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक जयपुर। कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के वेलनेस क्लब द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2026 को ‘योगा फॉर एवरीडे एंड एवरीवन“ विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया इस सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक सीमा भारद्वाज द्वारा किया गया, सत्र का मुख्य उद्देश्य दैनिक जीवन में योग के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित करना है। प्रतिभागियों को योग के विभिन्न अभ्यासों एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान दी गई। योग प्रशिक्षक सीमा भारद्वाज द्वारा छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता, मानसिक शांति एवं तनाव प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया सत्र में दैनिक जीवन में सरल योगासन एवं प्राणायाम को अपनाने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षणिक विकास के साथ-साथ छात्राओं का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वेलनेस क्लब संयोजिका डॉ. पालू जोशी एवं डॉ. मृणाली कांकर, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. रेणु शक्तावत की भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजिका का डॉ पालु जोशी द्वारा प्रशिक्षिका का आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम में छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement