घटना शनिवार रात 11.30
बजे की है। पास वाले मकान पर रखी पानी की टंकी से पानी बहकर बुजुर्ग महिला
के घर में गिर रहा था। बुजुर्ग महिला सीढियों पर पानी फैलने की वजह से कई
बार गिर चुकी थीं। उन्होंने गौरव को भेजकर पास वाले युवकों को कहलवाया कि
मोटर बंद कर दें, पानी फैल रहा है।
आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौच कर गौरव को जाने को कहा। गौरव ने विरोध
किया और अपने कमरे में आ गया। कुछ देर बाद करीब पांच युवक लोहे की रॉड व
धारदार हथियार लेकर पीडित के कमरे में जबरन घुसे और हमला कर दिया। मारपीट
के दौरान एक आरोपी ने गौरव सिंह के बायें कान को काट दिया। कान का आधा
टुकडा गिरकर वहीं पर गिर गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पंकज और मंजीत
को गिरफ्तार कर लिया है।