Student committed suicide by hanging in the JNU University Library, police involved in the investigation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड से पहले?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 मई 2019 6:05 PM (IST)
JNU यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुसाइड से पहले?
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रावास में शुक्रवार को आत्महत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की लाइब्रेरी में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान ऋषि थॉमस के रूप में की गई है। छात्र मही मांडवी ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था और उसने लाइब्रेरी के कॉमन एरिया में फांसी लगाकर जान दी। ये भी सामने आ रहा है कि छात्र ने फांसी लगाने से पहले अपने टीचर को एक मेल भी किया था। हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement