Student commit suicide in MP by exam phobia -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:29 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा के डर से छात्र ने काटी हाथ की नस

khaskhabar.com:
परीक्षा के डर से छात्र ने काटी हाथ की नस
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोडाडोंगरी स्कूल के 12वीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा हॉल में जाने के पहले कम्पास के एक उपकरण से हाथ की नस काट ली। इससे उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सालीढाना गांव के मनीष वटके नामक युवक घोड़ाडोंगरी के उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा बारहवीं का छात्र है। उसका आज भूगोल का पेपर था और घर से वह परीक्षा देने निकला था। परीक्षा के डर से उसने अपने कम्पॉस से डिवाइडर निकाला और हाथ की नस काट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement