Strong security arrangements in Burhanpur, strict police vigil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुरहानपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस का सख्त पहरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 मार्च 2025 11:40 AM (IST)
बुरहानपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस का सख्त पहरा
बुरहानपुर। शहर में सुरक्षा और शांति की गारंटी देने के लिए बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशानुसार पूरे जिले में सतत फुट पेट्रोलिंग जारी है। पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से रमज़ान माह को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस बल को तैनात किया गया है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
बुरहानपुर पुलिस का यह कड़ा पहरा शहरवासियों की सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement