Striking doctors ready to meet Mamata Banerjee - with media present-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताली चिकित्सक मीडिया की मौजूदगी में ममता बनर्जी से मिलने को राजी

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2019 10:42 PM (IST)
हड़ताली चिकित्सक मीडिया की मौजूदगी में ममता बनर्जी से मिलने को राजी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हड़ताली चिकित्सकों ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने कहा कि विसंगतियों से बचने के लिए बातचीत का मीडिया कवरेज होना चाहिए। हड़ताल के छठे दिन जनरल बॉडी की बैठक के बाद एनआरएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के विरोध कर रहे चिकित्सकों के एक प्रतिनिधि ने मीडिया से कहा कि हमारी मुख्यमंत्री का अंतिम प्रेस साक्षात्कार विसंगतियों से भरा है, जिसकी वजह से हमारे विरोध प्रदर्शन व सरकार के इस पर प्रतिक्रिया के पीछे गलत मंशा बताई गई। इसलिए स्पष्टीकरण की जरूरत है। इस हड़ताल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस बैठक में हड़ताल में भाग ले रहे दूसरे अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement