Advertisement
हड़ताल वापस, मांगों पर शुरू कर दिया गया है काम

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के पूरे प्रांगण को वाई-फाई लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसके चलते शीघ्र ही इसकी सेवाए शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही खेल के मैदान की सफाई का कार्य पूरा करवा दिया है तथा डॉ. प्रेमचंद मंगल को खेल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जोकि आगामी खेल व्यवस्था देखेंगे। विद्यार्थियों की मांग पर कॉलेज के मध्य से जा रही सडक पर बैरियर, गार्डस व सौंदर्यकरण के साथ पगडंडी बनाने हेतु प्रशासन की अनुमति मिलते ही कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
डॉ. बलदेव ने बताया कि हॉस्टल में न्यूज स्टैंड व न्यूज पेपर लगा दिया गया है। हॉस्टल की दिवारों एवं अलमारियों की ठीक करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा गया है, जिसे शीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आरओ एवं वाटर कूलर ठीक करवा दिए है तथा कुछ नए खरीदने की स्वीकृति विभाग द्वारा जारी की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों के नए पहचान पत्र बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।
इस बैठक में उपस्थित अमित वर्मा, अक्षय गर्ग, अमित श्योराण, मनीष, रजत, प्रीती, बीटू खंना, सोनू सहित अनेक विद्यार्थियों ने कुलपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही विद्यार्थियों की वर्षों से पैंडिंग मांगे पूरी हुई है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्ण कुमार जटियान, महाविद्यालय की प्राचार्या ऊषा दत्त, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र खुराना, प्रो. अनिल शर्मा, डॉ. अशोक राणा सहित अनेक प्राध्यापक एवं कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


