Strike affects normal life in Manipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंद से मणिपुर में सामान्य जन-जीवन प्रभावित

khaskhabar.com: रविवार, 05 नवम्बर 2017 3:43 PM (IST)
बंद से मणिपुर में सामान्य जन-जीवन प्रभावित
इम्फाल। मणिपुर में एक विद्रोही समूह द्वारा आहूत दिनभर की हड़ताल से राज्य में सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रतिबंधित भूमिगम संगठन, माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री करम श्याम के इस्तीफे की मांग को लेकर यह बंद आहूत किया है। श्याम पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। मंत्री ने हालांकि भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया है और इसे निराधार बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आरोप साबित होते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’’पुलिस ने कहा कि बंद का कोई असर नहीं है, क्योंकि सडक़ों पर वाहनों का आवागमन जारी है और दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की बसें और ट्रक सडक़ों से नदारद हैं और पट्रोल पंप व ज्यादातर दुकानें बंद हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement