Advertisement
शेयर बाजार ने खुलते ही बनाया नया रिकॉर्ड, ऑटो शेयरों में तेजी

एनएसई पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और ऑयल एंड गैस सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। केवल प्राइवेट बैंक इंडेक्स में ही लाल निशान में कारोबार हो रहा था।
डिस्काउंट ब्रोकर स्टॉककार्ट के मुताबिक, तेजी से खुलने के बाद निफ्टी के लिए 25,400 और 25,200 एक अहम सपोर्ट है। 25,800 एक रुकावट का स्तर है। ट्रेंड बुलिश बना हुआ है। आने वाले दिनों में निफ्टी 26,000 और 26,400 को भी छू सकता है।
सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, भारती एयरटेल, एसबीआई, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले, टाटा मोटर्स , बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा टॉप गेनर्स थे। आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। शंघाई, हांगकांग और सोल में तेजी है, जबकि जकार्ता और बैंकॉक में गिरावट है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले जुले बंद हुए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


