Stock Market Institute inaugurated in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर में स्टॉक मार्केट इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2023 5:16 PM (IST)
उदयपुर में स्टॉक मार्केट इंस्टीट्यूट का उद्घाटन
उदयपुर। शेयर बाजार के बारे में विस्तृत जानकारी देने और पढ़ाने के मकसद से रविवार को उदयपुर में द इन्वेस्ट पाइंट की ओर से स्टॉक मॉर्केट इंस्टीट्यूट शुरू किया गया है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमाली ने कहा कि जिस प्रकार किसी भी कार्य को करने से पहले ज्ञान की अवश्यकता होती है उसी प्रकार शेयर मार्किट में निवेश से पहले उसके बारे में शिक्षा ग्रहण करना महत्वपूर्ण है। यहाँ पर शिक्षा के लिए 10 वर्ष से अधिक अनुभवी विशाल साहू और 15 वर्ष से अधिक अनुभवी अयूब खान द्वारा विद्यार्थियों को शेयर बाजार में निवेश के बारे में सिखाया जाएगा। इंस्टीट्यूट में बेसिक व एडवांस लेवल के कोर्स होंगे। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर देवेंद्र श्रीमाली भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement