still no clue about debris of missing IAF plane Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएन-32 विमान का नहीं कोई सुराग

khaskhabar.com: सोमवार, 25 जुलाई 2016 6:36 PM (IST)
एएन-32 विमान का नहीं कोई सुराग
विमान ने शुक्रवार को चेन्नई के नजदीक तांबरम एयरबेस से सुबह 8.30 बजे उडान भरी थी और इसे 11.45 बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था। लेकिन करीब 9.12 बजे यह रडार से गायब हुआ था। टेक ऑफ के करीब 16 मिनट बाद 8.46 बजे इसका अंतिम रेडियो संपर्क हुआ था, इस समय पायलट ने सारी चीजें सामान्य होने की बात कही थी। एयर फोर्स और नेवी के अधिकारियों ने कहा है कि तलाश जारी है लेकिन अब तक किसी तरह के मलबे के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लापता विमान की खोज में नौसेना के 12 युद्धपोत, कोस्टगार्ड के चार जहाज, एक पनडुब्बी और 17 विमान तलाशी अभियान में लगाये गये हैं। चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूर, जहां से विमान के रडार से अंतिम बार संपर्क टूटा था वहां पर अब मौसम थोडा सा सुधरा है लेकिन समुद्र में अब भी भारी हलचल है।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement