Advertisement
ईरान की इराक़ को सख्त चेतावनी : सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मुख़बर बोले—अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के हाथों का औज़ार न बने बग़दाद

इराक़ पर गंभीर आर्थिक असर की आशंका: इराक़ी विदेश मंत्री फ़वाद हुसैन ने स्वयं यह स्वीकार किया था कि ईरान और इराक़ के बीच सालाना व्यापार 15 से 18 अरब डॉलर के बीच है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ये सीमा चौकियां बंद होती हैं, तो इसका सीधा और गंभीर आर्थिक असर इराक़ की अर्थव्यवस्था व आम जनता पर पड़ सकता है।
समुद्री नाकेबंदी के बाद ईरान के लिए बढ़ गया है ज़मीनी सीमाओं का रणनीतिक महत्व
अमेरिका ने बनाया विशेष कार्यदल: गौरतलब है कि अमेरिका ने जुलाई माह से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी पुनः शुरू कर दी है। इसके अलावा, इसी महीने वाशिंगटन ने एक विशेष कार्यदल (टास्क फोर्स) गठित करने की भी घोषणा की है, जिसका मुख्य उद्देश्य ईरान की ज़मीनी सीमाओं और कैस्पियन सागर के रास्ते होने वाले हथियारों तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन को रोकना है।
आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने के लिए अहम हैं ज़मीनी रास्ते: समुद्री मार्गों और बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी लागू होने के बाद ईरान के लिए अपने पड़ोसी देशों से जुड़ी ज़मीनी सीमाओं का महत्व काफी बढ़ गया है। इन्हीं ज़मीनी मार्गों के माध्यम से ईरान को आवश्यक सामान की आपूर्ति और अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने में मदद मिल रही है, जिसे लेकर अब अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक व आर्थिक तनातनी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


