State Level Independence Day Celebration at Sawai Man Singh Stadium-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सवाईमानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी झंडारोहण

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अगस्त 2017 7:55 PM (IST)
सवाईमानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी झंडारोहण
जयपुर । राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह मंगलवार को जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर आगमन होगा और मुख्यमंत्री झंडारोहण करेगी। इसके बाद परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का 9 बजकर 23 मिनट पर संबोधन होगा। राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। साथ ही राजस्थान पुलिस की तरफ से मोटरसाईकिल प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में पुलिस और सेना का बैंड वादन भी होगा। मुख्यमंत्री सबसे पहले 13, सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रातः 7.30 बजे झण्डारोहण करेंगी। इसके बाद वे बड़ी चौपड़ पर झण्डारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री अमर जवान ज्योति पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करेंगी और वहां से सीधे सवाई मानसिंह स्डेडियम पहुंचेंगी जहां राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। राजे सचिवालय में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह तथा शाम को राजभवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement