टोंक। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिटी नं. 3 के तत्वावधान में 22 से 27 सितम्बर तक 61वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता, अण्डर- 14 का आयोजन टोंक में किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 33 जिलों की फुटबॉल टीम हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के समस्त मैच गांधी खेल मैदान, जिला खेल स्टेडियम और आरएसी ग्राउण्ड पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खेल प्रकोष्ठ का प्रभारी शिवनारायण शर्मा, प्रतियोगिता संयोजक धन सिंह राजावत, नियन्त्रण कक्ष का प्रभारी अशोक कुमार काबरा, निर्णायक मण्डल का संयोजक आरिफ नकवी, स्मारिका प्रकाशन समिति का संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, वित्त समिति का संयोजक जसवन्त सिंह नरूका, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की संयोजिका कृष्णा चौधरी, प्रचार-प्रसार मीडिया समिति का प्रभारी सुरेश बुन्देल, मंच संचालन समिति का प्रभारी प्रदीप पंवार, भोजन समिति का संयोजक राजू लाल यादव और मैदान प्रभारी आरिफ मेहमूद को नियुक्त किया गया है।