Advertisement
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

समारोह में उपस्थित खेल मंत्रालय से आए विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आयोजक खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने का प्रयास करें तथा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से ही कोई न कोई आगे चलकर बड़ा खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन कर सकता है।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ की विधिवत घोषणा की तथा जिला कलक्टर ने भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस दौरान झण्डारोहण किया गया एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। राजस्थान के समस्त 50 जिलों से आए लगभग 1200 खिलाड़ियों ने संकल्प अकादमी के छात्र-छात्राओं के बैंड वादन की सुमधुर धुन के साथ मार्च पास्ट किया। वहीं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एकल एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हंसराज मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन नरेंद्र दुबे व पूनम रौतेला ने किया।
इस दौरान खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, नगर परिषद् झालावाड़ के सभापति संजय शुक्ला, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भुदयाल मीणा, उप सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पंचायत समिति झालरापाटन की प्रधान भावना झाला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमराज पारेता, प्रतियोगिता प्रभारी प्रधानाध्यापक भारत मीणा, शारीरिक शिक्षक डॉ. अलीम बेग सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


