state government will be on three years of the program, the meeting preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य सरकार के तीन साल पर होगा कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 4:37 PM (IST)
राज्य सरकार के तीन साल पर होगा कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर बैठक
बीकानेर। वसुंधरा सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है। जिसके चलते प्रदेश भर में तीन साल बेमिसाल की दिशा में कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और अन्य आयोजन होंगे। जिसकी प्रशासनिक अमले के साथ पार्टी ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत गुरुवार दोपहर शहर भाजपा जूनागढ मंडल की मीटिंग हुई और पार्टी पदाधिकारियों को समारोह को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम तय करने वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एक अभियान के रुप में जुटना होगा। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में फोर्ट डिस्पेंसरी के पास शिव मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में शहर महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़, शहर जिला मंत्री अनिल पाहूजा, भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला, पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, जगदीश मोदी, जूनागढ मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पडिहार, श्रवण सिंह, पवन शर्मा, प्रवक्ता मनीष आचाय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement