Advertisement
राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - सामान्य प्रशासन मंत्री

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने कहा कि अन्नदाता किसान को सहकारिता के माध्यम से आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक युग में बिना ब्याज के एक वर्ष के लिए पैसा उपलब्ध कराना निःसंदेह किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में मृत हो चुके एक सहकारी बैंक को सरकार द्वारा दोबारा प्रारम्भ कर ऎतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है।
दी अलवर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी.राम ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर जिले में सहकार समितियों के 50 नए सदस्यों को ऋण वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य को एक वर्ष के लिए ब्याज मुक्त 10 हजार रूपये प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1100 नए सदस्यों को ऋण प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर समग्र सहकार विकास परियोजना श्रीगंगानगर के महाप्रबंधक बलविन्दर सिंह गिल, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी बी.के.अग्रवाल, नाबार्ड के डीडीएम विवेक रघुवंशी सहित सम्बंधित अधिकारी और बडी संख्या में काश्तकार उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


