Advertisement
राज्य सरकार ने किए फ्लेगशिप कार्यक्रम घोषित, 25 जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों को किया शामिल

ये योजनाएं हैं शामिल
फ्लेगशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की नवीन परिवारों को एनएफएसए से जोड़ने, ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना-घटक ए, बी व सी तथा संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस), महिला अधिकारिता विभाग की लाडो प्रोत्साहन योजना, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, भूजल विभाग के कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को शामिल किया गया है।
इसी तरह पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2. 0 व अटल ज्ञान केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अटल प्रगति पथ, स्वायत्त शासन विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना भी सम्मिलित हैं।
वहीं, उद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्मा योजना, वन विभाग की मिशन राजस्थान हरियालो, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना, आयोजना विभाग की पंच गौरव योजना, ग्रामीण विकास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना एवं राजीविका के महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यकमों को फ्लेगशिप कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


