State first mega food park in Rumangarh of Ajmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर के रुपनगढ़ में प्रदेश का पहला मेगा फूड पार्क

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 7:26 PM (IST)
अजमेर के रुपनगढ़ में प्रदेश का पहला मेगा फूड पार्क
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने अजमेर के पास रुपनगढ़ में बन रहे प्रदेश के पहले मेगा फूड पार्क की एसपीवी ग्रीनटेक मेगा फूड पार्क को पार्क विकास का रोडमेप बनाकर समयवद्ध क्रियान्वित के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसपीवी मेगा फूडपार्क में लगने वाली संभावित प्रसंस्करण इकाइयां, निवेश राशि, रोजगार के अवसर और मेगापार्क के शुरु होने मेें लगने वाले समय की विस्तृृत रुपरेखा आगामी बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। अग्रवाल शुक्रवार को उद्योग भवन में आयुक्त कुंजीलाल मीणा के साथ ग्रीनटेक मेगा फूडपार्क रुपनगढ़ के योजनावद्ध विकास के संबंध में बीआईपी, एसपीवी ग्रीनटेक, जिला प्रशासन अजमेर, पर्यावरण, बिजली, पानी आदि विभागों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ प्रगति समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मेगा फूड पार्क के विकास के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं के विकास आदि के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्यावरण क्लियरेंस के तहत कंसेंट टू आॅपरेट मिल गई है और पर्यावरण क्लियरेंस भी एक दो दिन में जारी होने की प्रक्रिया में हैं। भूमि रुपांतरण का काम हो चुका है। उन्होंने एसपीवी फूडपार्क को बिजली पानी की उपलब्धता के लिए अजमेर विद्युत निगम से एमओयू करने और पीएसईडी से आवष्यक समन्वय बनाने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि मेगा फूड पार्क में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से राज्य में कृृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य, मूल्य संवर्द्धन, देशी-विदेशी मांग की पूर्ति और प्रदेश में निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे। आयुक्त उद्योग कुंजी लाल मीणा ने बताया कि सरकार व एसपीवी द्वारा मेगा फूड पार्क में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर 113 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे जिसमें से केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से की 50 करोेड़ की राशि स्वीकृत कर 30 करोड़ रु. एसपीवी को उपलब्ध भी करवा दिए हैं।
बैठक में बीआईपी की प्रबंध संचालक टीना कुमार, अतिरिक्त आयुक्त उद्योग एलसी जैन, अजमेर एडीएम अबूसूफियान, अजमेर विद्युत वितरण निगम के एमबी पालीवाल, पीएसईडी के एसई अरुण श्रीवास्तव, एसपीवी ग्रीनटेक मेगा फूडपार्क के चेयरमेन आईसी अग्रवाल, ईडी अशोक गुप्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement