Advertisement
राज्य सहकारी बैंक को मिला नया जनसम्पर्क अधिकारी, डॉ. शिवचरण सिंह गुर्जर ने संभाला पदभार

बैंक के जनसम्पर्क तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में यह निर्णय अहम माना जा रहा है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब वर्ष 2025 को भारत सरकार द्वारा 'अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। सहकारिता आंदोलन की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से प्रबन्ध निदेशक महोदय ने जनसम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति को आवश्यक माना।
डॉ. गुर्जर सहकारी क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखते हैं और बैंकिंग क्षेत्र की गहरी समझ रखते हैं। जनसम्पर्क अधिकारी का पद संभालने के साथ ही अब उनके कंधों पर सहकारी बैंक की योजनाओं, पहलों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
बैंक प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में जनसम्पर्क गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में सार्थक प्रयास होंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


