हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह
शेखावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को जिम्मेदारी मिली है।
झारखंड में चल रहे एसेंबली इलेक्शन के कारण अभी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
नहीं होगा। अधिकांश राज्यों में 15 दिसंबर तक पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का
चुनाव कर लेना चाहती है। जिन राज्यों में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर
कमेटियों का चुनाव देरी से हुआ है, वहां प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अधिक
समय लग सकता है। हालांकि दिसंबर खत्म होने तक सभी स्तर पर संगठन के
पदाधिकारियों का चुनाव हो जाने की बात कही जा रही।
(IANS)