Start of second phase of short term booth expansion scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 8:08 PM (IST)
अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर द्वारा पार्टी के अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना के दूसरे चरण की शुरूआत रविवार को शहर के सभी 91 वार्डो में की गई। पार्टी के शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला ने बताया कि 10 से 17 सितम्बर तक चलने वाले अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना के दूसरे चरण की जयपुर मे विधिवत शुरूआत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 81 की बूथ संख्या 27 से की। प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बूथ संख्या 27 की बूथ कमेटी की बैठक लेकर बूथ कमेटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की बूथ विस्तारक योजना संगठन की सबसे महत्वपूर्ण योजना है इसी योजना के माध्यम से भाजपा को अजेय भाजपा बनाया जा सकता है और मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव में 180 प्लस व लोकसभा के 25 के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। योजना के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य की योजनाओं को पहुचांने के कार्य के साथ मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकारी भी एकत्रित कर रहे है और नव-मतदाता व केन्द्र व राज्य सरकार मे लाभान्वितों की भी पहचान कर रहे है लेकिन इन सबके साथ कार्यकर्ताओं को सरकार की रितियों आदि के बारे मे भी आमजन की राय जानने का प्रयास करना चाहिए की सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिलने मे कोई दिक्कत तो नहीं आ रही और आमजन के सुःख-दुःख मे साथ खडे़ होना चाहिए। परनामी के बूथ अध्यक्ष के घर जाने पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पारीक, शहर अध्यक्ष संजय जैन, पार्षद तेजेश शर्मा, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र पारीक, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे। परनामी ने बूथ अध्यक्ष जयवर्धन शर्मा सहित बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बूथ के कुछ घरों पर सम्पर्क कर बूथ विस्तारक रजिस्टर मे कार्य किया व सरकार की उपलब्धियों के पत्रक घर-घर बाटे व पार्टी के स्टीगरों को घरो पर चस्पा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement