Start of initiation ceremony with Siddichakra Mahapujan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धचक्र महापूजन के साथ दीक्षा समारोह की शुरुआत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 11:25 PM (IST)
सिद्धचक्र महापूजन के साथ दीक्षा समारोह की शुरुआत
बीकानेर। नवकार मंत्र की गूंज के साथ पौषधशाला में हुए सिद्धचक्र महापूजन का आयोजन हुआ और दीक्षा समारोह की शुरुआत हो गई। आगमप्रज्ञ सदगुरुदेव जम्बू विजयजी महाराज के शिष्यरत्न प्रन्यास प्रवर श्री पुंडरीक रत्नविजय महाराज और साध्वीवृंद की पावन निश्रा में मुमुक्षु हर्षित नीलेश कुमार डागा और ईला बेन जितेन्द्र भाई शाह के दीक्षा समारोह के पहले चरण में नवकार मंत्र के नवपदों की पूजना के साथ दीक्षार्थी के वस्त्रों पर त्याग के प्रतीकात्मक केशर के छींटे लगाए गए। श्री जैन श्वेताम्बर सकल श्रीसंघ रिखबचन्द सिरोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय दीक्षा समारोह में शुक्रवार शाम कोचरों के चैक में कुमारपाल महाराज बनकर 108 दीपकों के साथ भगवान की आरती उतारी गई। शंखनाथ के साथ चामर नृत्य करते हुए श्रावक और रंग बिरंगी रंगोली व तारों जैसी चमकती आरती थाल से वातावरण धर्म और भक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement