Start of environmental protection with Planting a plant : nkate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की करें शुरुआत : नकाते

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 6:32 PM (IST)
एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की करें शुरुआत : नकाते
बाड़मेर। आमजन कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत करें। इसकी शुरुआत घर से करने की जरूरत है। कम से कम एक पौधा लगाने के साथ इसकी संपूर्ण देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। यह बात जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कही। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बालिका सीनियर सैकंडरी विद्यालय, मालगोदाम रोड से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपवन संरक्षण उदाराम सियोल, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्ज्वल, सीओ स्काउट ज्योतिरानी महात्मा, नगर परिषद के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement