धर्मशाला(कांगड़ा)। स्टार्स फोरम का
7वां वार्षिक अधिवेशन कार्ड प्रशिक्षण केंद्र
सिद्धबाड़ी धर्मशाला में आरंभ हुआ। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर
के 13
प्रांतों के करीब 150 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का
शुभारंभ सीईओ ऑफ आईसक्रेट इनडीड उल्हास कामत ने किया। अधिवेशन में मुख्यरूप से आर्थिक
रूप से पिछड़े लोगों के लिए उद्यमिता व स्वरोजगार विषय पर विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
कार्यक्रम की
जानकारी देते हुए कार्ड की राष्ट्रीय निदेशिका पदमश्री क्षमा मैत्रे और फोरम के अध्यक्ष डॉक्टर योगेश कुलकर्णी ने
बताया कि स्टार्स फोरम द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को स्वरोजगारोन्मुखी
बनाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न व्यवसायों में स्टार्स फोरम के माध्यम से विषय
विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
उन्होंने बताया
कि कई स्वयं सहायता समूह उनसे जुड़कर लाभ ले रहे हैं। उत्तर भारत में इस कार्यक्रम
को पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिवेशन के प्रायोजक हंस फाऊंडेशन के कार्यकारी निदेशक डा. जीवी
राव ने अपना वीडियो संदेश उपस्थित लोगों को दिया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी