Stan cell explodes during ADGPs inspection, constable seriously injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एडीजीपी के निरीक्षण के दौरान फटा स्टेन सैल, सिपाही गंभीर रूप से घायल

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2023 7:59 PM (IST)
एडीजीपी के निरीक्षण के दौरान फटा स्टेन सैल, सिपाही गंभीर रूप से घायल
भीलवाडा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्म्ड बटालियन विशाल बंसल के भीलवाड़ा पुलिस वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन में आयोजित बलवा परेड में स्टेन सैल फटने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल सिपाही को देखने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्म्ड बटालियन विशाल बंसल एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू चिकित्सालय पहुंचे। सुत्रो के अनुसार पुलिस लाईन ग्राउण्ड में बलवा परेड का नेतृत्व प्रताप नगर थाना प्रभारी कर रहे थें। इसी दौरान यह घटना घटित हुई जिससे सिपाही सांवरमल गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement