Advertisement
कोटपूतली-बहरोड़ में भूमि की उपलब्धता एवं बजट के आधार पर स्टेडियम निर्माण करवाया जाएगा : राज्यवर्धन राठौड़

इससे पूर्व विधायक डॉ. जसवंत सिंह के मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि जिले में खेल गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जाते हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम निर्माण के लिए समन्वित स्टेडियम (आधारभूत खेल संरचनाएं) विकास कार्ययोजना -2015 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर न्यूनतम मूलभूत आवश्यकताओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के तय मापदंड हैं।
मापदण्डों के अनुसार 8.68 हेक्टेयर अनिवार्य भूमि एवं 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, खो-खो, कबड्डी मैदान, इंडोर स्टेडियम (बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं कुश्ती इत्यादि), कार्यालय भवन, दर्शक दीर्घा, जिम्नेजियम, सिंथेटिक कवर रूफ गैलरी (10 हजार दर्शकों की क्षमता) एवं लाइट व्यवस्था जैसी खेल सुविधाओं की नियत प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर पर स्टेडियम निर्माण करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features





