Advertisement
सीहोर में बोरवेल के गड्ढे में गिरी सृष्टि जिंदगी की जंग हारी

बच्ची के बोरवेल के गडढे में गिरने के बाद उसे सुरक्षित निकालने के लिए जहां पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई, समानांतर गडढा खोदा गया, एक तरफ राहत और बचाव अभियान चलता रहा वहीं बच्ची लगातार नीचे की तरफ खिसकती गई। तो वहीं बच्ची की हरकत पर कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति का भी क्रम जारी रहा।
बच्ची को बचाने के इस अभियान में जहां सेना की मदद ली गई तो वहीं एक्सपर्ट व रोबोट को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया। रोबोटिक तकनीक के जरिए बच्ची को स बाहर निकाला गया, मगर उसके शरीर में किसी तरह की हरकत नहीं थी। उसे तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
बच्चे की दादी कलावती बाई ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर को सृष्टि खेलने का कहकर गई थी घर के पास ही दूसरे का खेत है बोरवेल पर है तगारी रखी थी मेरी होती है उस में बैठी और अंदर गिर गई मैंने चिल्लाते हुए पकड़ने लगी लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


