Srinagar-Jammu highway partially open today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार दिन बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग आंशिक रूप से खुला

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 12:19 PM (IST)
चार दिन बाद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग आंशिक रूप से खुला
श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को यातायात के लिए आंशिक रूप से खुला रहेगा। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग चार दिन तक बंद रहने के बाद रविवार को इसे एक ओर से यातायात के लिए खोल दिया गया था। वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने की इजाजत है। अधिकारी ने कहा कि हालांकि राजमार्ग पर वाहनों को विपरीत दिशा में नहीं जाने दिया जाएगा। भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण गुरुवार से राजमार्ग बंद था, जिसके कई ट्रक और अन्य वाहन यहां फंसे रह गए थे।

[@ Punjab Election-तल्ख होते जा रहे हैं नेताओं के बोल ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement