Srikrishna Circuit will develop pilgrimage and tourist sites- Khattar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीकृष्णा सर्किट के तहत तीर्थ और पर्यटन स्थल विकसित होंगे-खट्‌टर

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 5:43 PM (IST)
श्रीकृष्णा सर्किट के तहत तीर्थ
 और पर्यटन स्थल विकसित होंगे-खट्‌टर
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकास प्लान 2031 के तहत लाडवा में 2 नए सेक्टर बनाए जाएंगे। यह जानकारी रविवार को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए दी। उन्होंने श्रीकृष्णा सर्किट के तहत कुरुक्षेत्र के तीर्थ और पर्यटन स्थलों के विकसित होने की योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस योजना के तहत पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। दादुपुर नलवी पर पुछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि इस मामले में एक्ट में संसोधन के लिए प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को पैंशन देने का फैसला लेने वाला हरियाणा पहला प्रदेश हैं। इस फैसले के तहत पत्रकारों को पैंशन दी जाएगी और इस योजना की भी सभी प्रदेशों ने प्रंशसा की हैं। इस योजना के साथ-साथ सरकार ने सभी योजनाआें का योग्य लोगों को लाभ देने का काम किया हैं।इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement