Sri Lankan woman refuses to worship in Sabarimala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंकाई महिला ने सबरीमाला में पूजा करने की बात से किया इनकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 8:11 PM (IST)
श्रीलंकाई महिला ने सबरीमाला में पूजा करने की बात से किया इनकार
सबरीमाला। श्रीलंका की एक 47 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने उसे 'दर्शन' करने नहीं दिया। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि उसने गुरुवार रात को सबरीमाला मंदिर में पूजा की। टीवी चैनल जहां एक महिला को 'दर्शन' करते दिखा रहे हैं, वहीं, उग्र शशिकला ने इस बात से इनकार किया है। शशिकला ने मीडिया से कहा कि मुझे पुलिस ने दर्शन करने नहीं दिया और वापस भेज दिया। उनके पति श्रवनम ने कहा कि मंदिर में अकेले उन्होंने पूजा की थी, उनकी पत्नी ने नहीं। राज्य के देवासोम (मंदिर) मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि उन्होंने दर्शन किया या नहीं, इसकी जानकारी लेने की क्या जरूरत है। सरकार को यह जानने की जरूरत नहीं है। महिलाएं पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम कैसे किसी महिला को मंदिर में पूजा करने से रोक सकते हैं?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement