Sri Lankan PM prays at Tirumala temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका केPMने तिरुमाला मंदिर में पूजा की

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 6:05 PM (IST)
श्रीलंका केPMने तिरुमाला मंदिर में पूजा की
तिरुपति। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने गुरुवार को तिरुपति के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी मैत्री विक्रमसिंघे भी थीं। विक्रमसिंघे दंपति वैकुंठम क्यू कॉम्प्लेक्स के रास्ते मंदिर के प्रवेश द्वार पहुंचे और पूजा अर्चना की। दर्शन के बाद रंगनायकुला मंडप में पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष कृष्णमूर्ति ने प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी को प्रसाद दिया। प्रधानमंत्री बुधवार शाम को तिरुपति पहुंचे थे और रात को श्रीकृष्णा रेस्ट हाउस में ठहरे थे। विक्रमसिंघे के साथ जेल सुधार और हिंदू धार्मिक मामलों के मंत्री डी.एम. स्वामीनाथन और बुनियादी ढांचा एवं सामाजिक विकास मंत्री पलानी थिगंबरम भी थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement