Sri Lanka tour symbolizes strong relationship says PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीलंका दौरा मजबूत रिश्ते का प्रतीक : मोदी

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 1:38 PM (IST)
श्रीलंका दौरा मजबूत रिश्ते का प्रतीक : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनका श्रीलंका दौरा दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। मोदी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैं आज से श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रहूंगा। यह दो सालों में मेरा (श्रीलंका का) दूसरा द्विपक्षीय दौरा है, जो हमारे मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने लिखा, अपनी यात्रा के दौरान मैं 12 मई को कोलंबो में अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा, जहां मैं दिग्गज बौद्ध धर्म गुरुओं, बुद्धिजीवियों और धर्मशास्त्रियों से बातचीत करूंगा। मोदी ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ इन समारोहों में हिस्सा लेना उनके लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री ने साल 2015 के अपने पिछले श्रीलंका दौरे को याद करते हुए कहा, मुझे बौद्ध धर्म के एक प्रमुख केंद्र और यूनेस्को के वैश्विक धरोहर स्थल अनुराधापुरा जाने का मौका मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement