राफेल सौदा भाजपा के लिए बोफोर्स साबित होगा:प्रशांत भूषण
khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 09:27 AM (IST)
नई दिल्ली। स्वराज अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने शनिवार को केंद्र सरकार
पर फ्रांस से हुए 36 राफेल लडाकू विमान सौदे को लेकर हमला किया और कहा कि
यह भारतीय जनता पार्टी के लिए बोफोर्स साबित होगा।
भूषण ने यहां एक बयान में कहा, स्वराज अभियान के खुलासे और एडमंड एलेन ने
जो सबूत पेश किए हैं उन पर मौन साध लिए जाने से स्पष्ट है कि राफेल सौदा
भाजपा के लिए बोफोर्स साबित हो सकता है।
भूषण की यह टिप्पणी रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के 59 हजार करोड रूपये के
सौदे को सबसे अच्छा सौदा करार देकर बचाव करने के दो दिन बाद आई है।
उन्होंने कहा,जब बोफोर्स सौदे का घोटाला सामने आया था, उस समय राजीव गांधी
की मिस्टर क्लीन वाली छवि थी। उनका भी जवाब इसी तरह का था कि बोफोर्स तोप
सौदा सबसे अच्छा है। उसके बाद घोटाले पर लीपापोती करने के लिए हस्यास्पद
ढंग से सीबीआई जांच कराई गई।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें यह भी पढ़े :डेंगू के डंक के आगे लाचार सरकार, कई आ रहे चपेट में